प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- हीरागंज। नगर पंचायत हीरागंज के तख्त का पुरवा राम नगर मोहल्ला निवासी विकास सिंह पप्पन की 42 वर्षीय पत्नी सरिता सिंह नगर की सभासद थीं। सरिता काफी दिनों से बीमार थीं, उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। मंगलवार रात इलाज के दौरान लखनऊ में उनका निधन हो गया। बुधवार को गांव के पास ही उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस मौके पर बाबागंज विधायक विनोद सरोज, भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन, नगर पंचायत के ईओ राकेश कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव आदि लोग मौके पर पहुंचें और पुष्पांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...