इटावा औरैया, जून 3 -- जसवंतनगर। नगर पालिका परिषद में फैली समस्याओं और सभासदों के प्रति कथित भेदभावपूर्ण रवैये से नाराज सभासदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक शिवपाल सिंह यादव से उनके इटावा स्थित आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली, विकास कार्यों में अनियमितताओं तथा नगर की सफाई व्यवस्था की समस्याओं को उठाया। सभासदों ने उन्हें बताया कि पालिका में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है। कई निर्णय बिना सभासदों की राय के लिए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि चेयरमैन सभासदों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करते हैं, इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने नगर में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने, सुविधाओं के विस्तार तथा विकास योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग भी रखी। यह भी पढ़ें- ओवरब्रिज के नीचे सौंदर्य...