जौनपुर, जनवरी 29 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। कजगांव नगर पंचायत के कई सभासदों ने अध्यक्ष पर मनमाने तरीके से कार्य कराए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को जिलाधिकारी से शिकायत की। सभासद आकाश सिंह सहित अन्य तीन सभासदों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर अध्यक्ष द्वारा मनमानी किए जाने के आरोप लगाए। सभासदों ने आरोप लगाया कि कार्यालय की ओर से विकास कार्यों के संबंध में कोई जानकारी उनको नहीं दी जाती है। न ही संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में सूचना मांगे जाने पर अध्यक्ष द्वारा मनमानी की जाती है। चेयरमैन फिरोज अहमद खान ने बताया कि नगर में संविदा के कर्मचारी कोई नही हैं। सभी कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर रखे गए हैं, पद के हिसाब से सभी से कार्य लिया जा रहा है। सभासदों के आरोप निराधार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...