बरेली, मार्च 28 -- फतेहगंज पश्चिमी। सभासदों ने कुंहार चौक पर रोड को सभासदों ने अतिक्रमण मुक्त रखने की मांग की।कुम्हार चौक पर रहने वाले दोनों समुदाय के लोग नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण के समय डिवाइडर बनने को लेकर आमने सामने आ गाए थे। सभासद शराफत हुसैन, तस्लीम, नसरीन, शबीना बी, डा. मोइनुद्दीन आदि ने शुक्रवार को ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर को शिकायती पत्र देकर कुम्हार चौक पर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा रोड पर दुकानें लगाकर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया। रोड पर अतिक्रमण रोकने की कार्रवाई की जाए। ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर और चेयरमैन इमराना बेगम ने सभासदों को रोड पर अतिक्रमण न होने देने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...