सहारनपुर, मार्च 26 -- नानौता। नगर पंचायत नानौता के सभासदों ने काँठ विधायक कमाल अख्तर द्वारा सदन में सभासदों के मानदेय का मुद्दा उठाए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। नगर के दादा मिराजी रोड स्थित नगर पंचायत गेस्ट हाउस में सभासदों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुए सभासद कालू खान, राजपाल सिंह, तेजपाल सैनी और मोहम्मद मेहदी आदि ने विधायक कमाल अख्तर का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने सभासदों की लंबे समय से लंबित मांग को सदन में उठाकर उनकी आवाज को मजबूती दी है। वहीं सभासद फराज सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सभासदों के मानदेय को शीघ्र जारी करने की मांग करते हुए कहा कि इससे जनप्रतिनिधियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने में सुविधा मिलेगी। इस दौरान सभासद सादिक सैफी, मोहम्मद मेहदी लबरदार, मुख्तार हुसैन, सादिक चौधरी और व...