औरैया, जनवरी 19 -- फफूंद, संवाददाता।नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्य न होने से नाराज सभासदों ने सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में धरना दिया। करीब ढाई घंटे तक चले इस धरने के दौरान सभासदों ने विकास कार्यों के ब्यौरे की मांग के साथ वार्डों की समस्याओं को उठाया। अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। सुबह लगभग 11 बजे धरने पर बैठे वार्ड नंबर एक तहारपुर के सभासद गौरव राजपूत, वार्ड नंबर 11 जोगियान के सभासद अनुराग धनगर, वार्ड नंबर तीन कटरा हेमनाथ की सभासद आरती दोहरे, वार्ड नंबर चार मोतीपुर के सभासद राजीव कठेरिया और वार्ड नंबर सात ऊंचा टीला के सभासद राजीव राजपूत ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत द्वारा उनके विकास प्रस्ताव तो पास किए गए, लेकिन अब तक किसी भी प्रस्ताव पर कार्य नहीं कराया गया। उनका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.