आजमगढ़, मई 13 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे के नई बाजार मोहल्ले में मुर्गा, मछली, बकरा का अपशिष्ट फेंकने से लोग परेशान हैं। उससे उठ रही रही दुर्गंध के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो जा रहा है। मंगलवार को सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सफाई कराने की मांग की। सरायमीर कस्बे के नई बाजार मोहल्ले में ठाकुरद्वारा स्थित राम-जानकी मंदिर और किबिरया जामा मस्जिद है। इस मोहल्ले से स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। मोहल्ले में चिकन सेंटर के साथ अन्य दुकानदार कचरा सड़क के किनारे फेंक रहे हैं। जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- व्यापारियों ने जन समस्याओं को उठाया तापमान अधिक होने के कारण उससे उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। दुकानदार मुंह पर कपड़ा बांधकर दिन में गुजरते ह...