अमरोहा, अप्रैल 22 -- बछरायूं। स्थानीय नगर पालिका सभासदों ने मंगलवार को ईओ दीपालिका यादव से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर 20 अप्रैल को प्रकाशित टेंडरों को निरस्त करने की मांग की। आरोप लगाया कि विकास कार्यों से संबंधित ये टेंडर नियमों के विपरीत और गलत तरीके से जारी किए गए हैं। सभासदों का आरोप है कि इन टेंडरों में सीसी रोड निर्माण, कर्बला तालाब की खुदाई व जल संचयन के लिए वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज यूनिट जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। उनका कहना है कि प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है, जिससे जनहित प्रभावित हो सकता है। इस बावत ईओ को ज्ञापन भी सौंपा गया। यह भी पढ़ें- मुख्य पार्षद ने सौंपा ज्ञापन, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि टेंडरों को निरस्त नहीं किया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मांग पत्र पर शब्बीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.