बुलंदशहर, मार्च 6 -- नगर पालिका के सभासदों ने शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी और एसडीएम को ज्ञापन दिया। विकास कार्यों का ब्योरा पालिका से सभासदों ने मांगा था। ज्ञापन में करीब 17 सभासदों द्वारा अनुरोध किया गया है कि बोर्ड बैठक से पूर्व प्रस्तावित बजट का वितरण प्रमाणित प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाए। अन्यथा बोर्ड बैठक का बहिष्कार सभासदों द्वारा किया जाता रहेगा। इस अवसर पर इफ्ताख अंसारी, सूर्यकांत शर्मा, संगीता, शाहिद अंसारी, अनवर मलिक, संतोष, पुष्पा देवी, सुहेल उर्फ बिट्टू, वसी हैदर, उदयवीर सिंह, मधु देवी, योगेंद्र मौहर आदि सभासद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...