सभासदों ने उठाई अधिकारों और मांगों की आवाज
गोरखपुर, सितम्बर 22 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों से पहुंचे सभासदों और पार्षदों ने अपने अधिकारों एवं मांगों को लेकर लखनऊ में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मौके पर पहुंचे और प्रतिनिधिमंडल से ज्ञापन लिया। मांगों पर वार्ता के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित की गई है। प्रदर्शन में नगर पंचायत चौमुखा-कैम्पियरगंज के सभासद मनोज निषाद, अमित जायसवाल, रविंद्र निषाद, दिनेश मौर्य और कुलदीप यादव समेत बड़ी संख्या में सभासद व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभासदों ने मानदेय व भत्तों में वृद्धि, वार्ड विकास के लिए निश्चित सभासद निधि, अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सभासदों के प्रस्तावों की अनदेखी रोकने और जनप्रतिनिधियों के सम्मान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की। इसके अलावा, पेयजल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.