मऊ, अप्रैल 19 -- घोसी। तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मनोनीत सभासदों तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। आदर्श नगर पंचायत घोसी के अंतर्गत डा. प्रभुनाथ रोड पर कराए जा रहे आरसीसी रोड निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। आरोप है कि जहां नियमानुसार सड़क की मोटाई छह इंच होनी चाहिए। वहीं ठेकेदार द्वारा मात्र चार इंच की सड़क बनाई जा रही है। जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तत्काल प्रभाव से कार्य रोकने और मानकों के अनुरूप पुन: निर्माण कराए जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- कार्यों में सुधार कर एक सप्ताह में सीडीओ ने मांगा आख्या सीडीओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक का...