सभासदों ने अंत्येष्टि स्थल निर्माण में अनियमितता के लगाए आरोप
उन्नाव, जून 20 -- सफीपुर, संवाददाता। ऊगू नगर पंचायत के निर्माण कार्यों पर अब सभासदों ने मुखर होकर विरोध शुरू किया है। भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच के लिए डीएम को शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि 2023-24 में अंत्येष्टि स्थल के नाम पर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए गए, जबकि वहां नया निर्माण कार्य नहीं कराया गया। शिकायतकर्ताओं ने कार्य में अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
शिकायत का विवरण डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में वार्ड संख्या-40 के सभासदों ने बताया कि नगर पंचायत ऊगू में वर्ष 2015-16 में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया था। इसके बाद 2023-24 में वर्तमान अध्यक्ष द्वारा उसी अंत्येष्टि स्थल पर मरम्मत कार्य कराया गया और करीब 30 लाख रुपये का भुगतान करा लिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अंत्येष्टि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.