गंगापार, मई 1 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ के आधा दर्जन सभासदों द्वारा नगर में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को सामूहिक इस्तीफा एवं शिकायत पत्र सौंपे जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्रा नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और पड़ताल की। एडीएम (नगर) ने सभासदों द्वारा लगाए गए आरोपों के संदर्भ में संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय अभिलेखों तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। एडीएम नगर ने मौजूद सभासदो से कहा कि जांच रिपोर्ट शीघ्र ही जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। यह भी पढ़ें- लार व भटनी नगर पंचायत में अनियमितताओं की जांच को कमेटी गठित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.