लखनऊ, मई 13 -- नगर पंचायत बंथरा - तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित सरोजनीनग, संवाददाता।नगर पंचायत बंथरा में चुनाव के तीन साल पूरे होने पर बुधवार को तीन साल, बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय सभासद, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत द्वारा बीते तीन वर्षों में कराए गए विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताते हुए जनता को उनसे अवगत कराया गया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हुए विकास कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत बंथरा में सड़क, नाली, सफाई, प्रकाश व्यवस्था और जनसुविधाओं को मजबूत किया गया है। इस अवसर पर सभासद इन्द्र सिंह, कुसुमा देवी, हजराज, अतुल शुक्ला, राहुल रावत, ब्रजेश कुमार, गोविंद यादव, माधव राजपूत स...