पटना, अप्रैल 15 -- बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बिहार के 24वें और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बुधवार को जारी संदेश में उन्होंने कहा कि आपका दूरदर्शी नेतृत्व, अटूट समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता निश्चित ही बिहार को प्रगति, समावेशी विकास और नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर करेगी। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि उनके कुशल मार्गदर्शन में बिहार निरंतर उन्नति, समृद्धि और गौरव की नई पहचान स्थापित करे। साथ ही, सभापति ने विजय कुमार चौधरी एवं विजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को बधाई यह भी पढ़ें- बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा, मुख्यमंत्री बनते ही क्या बोले सम्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.