पीलीभीत, अप्रैल 28 -- पीलीभीत। ब्रह्मचारी घाट मार्ग पर स्थित अग्रवाल कोल्ड स्टोरेज एंड आइसफैक्ट्री के मामले में मंडी के सभापति/सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने मंडी सचिव से रिपोर्ट मांगी है। वहीं मंडी परिषद ने अमानक संचालित कोल्ड स्टोरेज की रिपोर्ट पर जुर्माना डालने की तैयारी की है। इस मामले को गंभीर मानते हुए डीएम ने तत्काल कोल्ड स्टोरेज से आलू के बोरे निकलवा कर सुरक्षित स्थानों पर रखवाए। बीते दिनों ब्रह्मचारी घाट मार्ग पर स्थित कोल्ड स्टोरेज के संचालन को लेकर तमाम सवाल उठे थे। इस पर जिला उद्यान अधिकारी ने जांच की थी और रिपोर्ट दी थी। तब संचालक को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया था। यह भी पढ़ें- विभिन्न मांगो को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन रिपोर्ट में पाया गया था कि बिना एनओसी और मानकों पर कोल्ड स्टोरेज संचालित रहा। इस पर डी...