भागलपुर, दिसम्बर 3 -- नगर परिषद सुल्तानगंज के सभापति राजकुमार गुड्डू ने मंगलवार को बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितीन नवीन से मुलाकात कर सुल्तानगंज के विकास के लिए 200 करोड़ रुपये की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि नगर परिषद में कुल 28 वार्ड हैं, जिनमें तीन नवसृजित वार्ड भी शामिल हैं। दक्षिणी क्षेत्र में भीषण जलजमाव की समस्या है, जिसके लिए 88 करोड़ रुपये से नाला निर्माण की डीपीआर को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। सड़क निर्माण के लिए 20 करोड़, नई सीढ़ी घाट पर धर्मशाला निर्माण, थाना रोड सब्जी मंडी का जीर्णोद्धार, जल मीनार, शहर के मुख्य द्वार पर भव्य प्रवेश द्वार, सड़क-नाला निर्माण के लिए लगभग 100 करोड़ और अन्य शहरी विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। मंत्री ने भरपूर आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...