नई दिल्ली, मार्च 18 -- बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान को केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए सनातन के प्रति आस्था वाला हलफनामा देना होगा। अब इस नए नियम को लेकर लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि सभी सनातनी हैं और इसे लिखकर देने में परेशानी क्या है। मंदिर समिति के बोर्ड की 10 मार्च को हुई बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर परिसरों और गर्भगृहों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने संबंधी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई थी। बुधवार को रनौत ने कहा, 'सब सनातनी हैं। यहां जो भी हैं सभी सनातनी हैं। क्योंकि जब हमारा जन्म हुआ, सनातन मतलब जिसका न आदि है न अंत। सारे धर्म हजार पंद्रह सौ साल पुराने हैं। सनातन ही है, जो सत्य है। वह भी सनातनी ही हैं, तो सत्य लिखने में क्या घबराहट है लिख दीजिए।'क्या बोली समिति ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.