देवरिया, अप्रैल 3 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बंजरिया मोड़ पर ग्रामीणों ने पीसीएस परीक्षा में सब-रजिस्ट्रार पद पर चयनित हुए अभिषेक कुमार यादव का गुरुवार को ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। वार्ड नंबर 5, तरकुलवा निवासी अभिषेक के चयन की खबर मिलते ही पूरे गांव में उत्साह का माहौल छा गया।उनके पिता परमहंस यादव, सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर थे, उनकी पत्नी डॉ. संचन यादव वर्तमान में अलीगढ़ में मेडिकल अफसर के पद पर तैनात हैं।स्वागत कार्यक्रम में अरुण कुमार यादव, जयप्रकाश, सत्य प्रकाश, अनिल त्रिपाठी, मुकेश, रामकांत, प्रकाश कुशवाहा, धनंजय त्रिपाठी और ओमप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अभिषेक की सफलता पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...