सब रजिस्ट्रार के खिलाफ दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज
हमीरपुर, अक्टूबर 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। राठ-जलालपुर मार्ग पर रिगवारा गांव के पास सोमवार को सब रजिस्ट्रार की सफारी की टक्कर से ई-रिक्शा सवार की मौत के मामले में पुलिस ने प्रभारी सब रजिस्ट्रार सुशील कुमार गुप्ता के खिलाफ तेजी और लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना की रिपोर्ट लिखी है। बता दें कि सोमवार को उमरिया गांव में दस्तावेजों की जांच कर सरीला लौट रहे प्रभारी सब रजिस्ट्रार सुशील कुमार गुप्ता की सफारी की रिगवारा गांव के पास ई-रिक्शा से टक्कर हो गई थी। हादसे में रिरुआ बुजुर्ग गांव निवासी 55 वर्षीय रामबाबू गुप्ता की मौत हो गई थी। ई-रिक्शा चालक अजीत और नीरज निवासी टोला, थाना राठ को मामूली चोटें आई थीं।थाना प्रभारी जरिया मनोज कुमार पांडे ने बताया कि मृतक के पुत्र भागवत प्रसाद की सूचना पर सुशील कुमार गुप्ता के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 106 (1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.