रांची, जुलाई 1 -- रांची, संवाददाता। गिरिडीह के सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या के विरोध में बुधवार को रांची समेत राज्य के सभी जिला रजिस्ट्री कार्यालय में निबंधन कार्य प्रभावित रहा। पूरे राज्य में बुधवार को एक हजार डीड की रजिस्ट्री करने को लेकर स्लॉट बुक था। लेकिन, अधिकारियों और कर्मचारियों के एक दिवसीय विरोध के कारण सिर्फ 36 डीड की ही रजिस्ट्री हो सकी। राजधानी रांची के मुख्य निबंधन कार्यालय में कुछ घंटे रजिस्ट्री कार्य हुआ। जबकि, रांची के चार कार्यालयों में कोई काम-काज नहीं हुआ। सब-रजिस्ट्रार दिलीप सिंह और बाल्मिकी साहू ने बताया कि शाम चार बजे शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें पूरे राज्य के सब-रजिस्ट्रार ऑनलाइन शोकसभा में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- देवघर में मां-बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, रामगढ़ में रजिस्ट्रार की पीट-पीटकर हत्या शोकसभ...