सब रजिस्ट्रार कार्यालय में 200 करोड़ के हेरफेर की आशंका
फिरोजाबाद, मार्च 24 -- आयकर विभाग की इंटेलीजेंस एवं क्रिमिनल इंवेस्टीगेशंस शाखा ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर मंगलवार की दोपहर बाद छापा मारा। यहां पर बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायत विभाग को मिली थीं। कई घंटे तक चली जांच में लगभग 200 करोड़ रुपये का हेर फेर पकड़ में आया है। आरोप है कि एसआरओ कार्यालय द्वारा कराए गए अनेकों बैनामों में पैन नंबर गलत पाए गए। पिछले पांच साल में कई बैनामों में विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया। नोटिस के बावजूद स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन नहीं दिया गया। बीते सालों के फार्म 61 भी दाखिल नहीं किए गए।आयकर की टीम ने कई जानकारियों को मांगा। नाराजगी इस बात पर थी कि उप निबंधक कार्यालय ने जरूरी एसएफटी (स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन) की रिपोर्टिंग विभाग को नहीं की। इसको लेकर विभागीय टीम ने आशंका जताई कि र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.