रिषिकेष, जनवरी 28 -- जिलाधिकारी सविन बसंल ने तहसील परिसर में संचालित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान उन्हें गंभीर अनियमितताएं मिली। मौके पर सब रजिस्ट्रार की गैर मौजूदगी में रजिस्ट्री की जा रही थी। वहीं, लोगों को निर्धारित समय में रजिस्ट्री की नकल तक नहीं दी जा रही थी। इस लापरवाही पर डीएम ने कार्यालय से कम्प्यूटर और दस्तावेज कब्जे में लेते हुए कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बुधवार दोपहर करीब 12:55 बजे डीएम सविन बसंल सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। उनके आते ही वहां हड़कंप मच गया। उन्होंने कार्यालय में सबसे पहले उपस्थिति रजिस्ट्रर चेक किया। पूछताछ में पता चला कि सब रजिस्ट्रार देहरादून में हो रही किसी मीटिंग में हैं। उनकी गैर मौजूदगी में कार्यालय में रजिस्ट्रियां की जा रही थीं। अभिलेखों की जांच में डीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.