पीलीभीत, जून 2 -- ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को पवनपुत्र हनुमान मंदिरों में हवन पूजन करते हुए पूरा और आराधना की गई। कहीं धर्म ध्वज लहराया गया तो कहीं हलवा पूड़ी और शर्बत के साथ मीठा शर्बत वितरित किया गया। जगह जगह सुंदरकांड और छप्पन भोग लगाया गया। मंगलवार को जिले की तकरीबन हर सड़क पर धार्मिक अनुष्ठान किया गया। मंगलवार को पवनसुत हनुमान को नमन करते हुए भक्तगण सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगे। कहीं सुंदरकांड किया गया तो कहीं धार्मिक भजन कीर्तन करते हुए भक्तों ने पवनपुत्र हनुमान को प्रसाद अर्पित किया गया। शहर में सबसे पहले छतरी चौराहा स्थित भगवान पवनपुत्र को नमन करने वालों की भीड़ सुबह से ही लगी रही। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में रही बड़े मंगल की धूम आलम यह रहा है भक्तों को अपनी अपनी बारी का इंतजार करते हुए बाबा के दर्शन करने को कतारबद...