नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- स्टीफन प्रिजनर,रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर, संयुक्त राष्ट्र बहुपक्षीयता या सामूहिकता को व्यवहार में अपनाना कभी बहुत आसान नहीं होता, फिर भी दुनिया की बड़ी चुनौतियों से मुकाबले में यही सबसे सटीक हथियार है। जब कोई समस्या बुनियादी रूप से वैश्विक हो और उसके नतीजे पूरी दुनिया को प्रभावित करने वाले हों, तो उससे निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास लाजिमी हो जाता है। उदाहरण के लिए, जलवायु संकट की कोई सरहद नहीं है, रोगाणुओं को फैलने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है। लागोस से लखनऊ तक एआई एक साथ श्रम बाजार को नए सांचे में ढाल रहा है। विश्व-व्यवस्था के बाहर खड़ी इन चुनौतियों को कोई एक देश या शक्तिशाली देशों का कोई समूह भी नियंत्रित नहीं कर सकता। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का मूल विचार और स्थायी उद्देश्य ऐसा ही एक वैश्विक ढांचा है। यह संय...