सब नीतीश कुमार करा रहे हैं.., सुरक्षा वापस लेने और राबड़ी के बंगला विवाद पर बोले लालू प्रसाद यादव
पटना, जून 17 -- बिहार में करीब एक महीने से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को खाली करने को लेकर राजनीति चल रही है। यह मुद्दा अभी चल ही रहा था कि राज्य सरकार ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को दी गई जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली। बंगला विवाद और सुरक्षा वापस लेने का मुद्दा इतना गरमाया कि इसपर लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव समेत कई राजद नेताओं ने अपनी सुरक्षा तक वापस कर दी। अब लालू प्रसाद यादव ने राबड़ी आवास खाली करने और सुरक्षा वापस करने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। लालू प्रसाद यादव ने अपने बयान में सीधे तौर से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लपेट लिया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अपनी और परिवार सदस्यों की सुरक्षा वापस लेने और आवास खाली कराने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.