सब झूठ और मनगढ़ंत, राजस्थान HC के कार्यवाहक CJ जस्टिस शर्मा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (Acting CJ) जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने बुधवार को अपने खिलाफ चलाए जा रहे कथित अभियान पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोपों को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ यह मुहिम उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट का स्थायी मुख्य न्यायाधीश बनने या किसी अन्य पद पर पदोन्नत होने से रोकने के मकसद से चलाई गई। जस्टिस शर्मा की यह टिप्पणी ऐसे समय सामने आई है, जब सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो दिन पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। इसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के भविष्य को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई थीं।बोले- आरोपों में कोई सच्चाई नहीं जस्टिस शर्मा ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.