सब जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए छह सितंबर को होंगे चयन ट्रायल
रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से सब-जूनियर बॉयज नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल छह सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड टीम का चयन इन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। ट्रायल एमेनिटी स्पोर्ट्स अकादमी में होंगे। खिलाड़ियों को सुबह 7:30 बजे रिपोर्ट करना होगा, जबकि चयन प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू होगी। प्रदेश के प्रतिभाशाली और इच्छुक युवा फुटबॉल खिलाड़ी यूएसएफए की ओर से नियुक्त चयनकर्ताओं के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। ट्रायल में केवल उन्हीं खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति होगी, जिनका जन्म एक जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2014 के बीच हुआ है। खिलाड़ियों को आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.