मेरठ, जून 3 -- सातताल केवाईएमसी क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे एडवेंचर क्रिकेट कप में मंगलवार को सब जूनियर के फाइनल में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जूनियर में जीटीबी हॉस्टल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। सब जूनियर के फाइनल में लखनऊ क्रिकेट एकेडमी ने 215 बनाए। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी से गेंदबाजी में कबीर जैन, देवांश ने 3-3, अर्णव व ओम ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 216 रन बनाकर जीत दर्ज की। उनकी ओर से अक्षय ने 50 रन, वंशिका ने 41 रन, युग ने 40 रन और भाविक ने 40 रनों का योगदान दिया। यह भी पढ़ें- विजय की पारी से गुरु गोविंद एकेडमी ने 118 रन से जीता वहीं, जूनियर वर्ग में हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी ने 259 रन बनाए। जवाब में जीटीबी हॉस्टल ने 260 रन बनाकर ट्रॉफी कब्जा ली। उनकी ओर से आदित्य यादव ने 50 रन, प्रिंस ने 40 ...