वाराणसी, अगस्त 8 -- वाराणसी। मेरठ में आयोजित 30वीं उत्तर प्रदेश सब जूनियर राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका वर्ग) में वाराणसी की बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन मुकाबलों में जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अपने पहले लीग मुकाबले में वाराणसी ने पीलीभीत को एकतरफा मुकाबले में 50-3 से पराजित किया। दूसरे लीग मैच में टीम ने मिर्जापुर को 53-0 से हराकर अपना दबदबा कायम रखा। इसके बाद प्री क्वार्टर मुकाबले में वाराणसी ने बिजनौर पर 41-8 की प्रभावशाली जीत दर्ज करते हुए अंतिम आठ में स्थान सुनिश्चित किया। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट टीमवर्क, मजबूत रक्षा और तेज आक्रमण का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: गाजियाबाद टीम ने स्टेट बास्केटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया लगातार...