मुरादाबाद, जुलाई 11 -- सब-जूनियर राज्यस्तरीय बालक व बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 4 अगस्त से 9 अगस्त तक मेरठ में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए मुरादाबाद जनपद की बास्केटबॉल टीमों के ट्रायल आरएसडी अकादमी के बास्केटबॉल कोर्ट पर किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। ट्रायल के बाद 15 बालक एवं 15 बालिका खिलाड़ियों का चयन 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 11 जुलाई से प्रारंभ होगा, जो लगातार 20 दिनों तक चलेगा। शिविर के समापन के बाद अंतिम टीम का चयन किया जाएगा, जो मेरठ में आयोजित होने वाली 30वीं सब-जूनियर राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में मुरादाबाद जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी। यह भी पढ़ें- Mathura News: जिला बॉस्केटबॉल के टीम चयन के ट्रायल 12 जुलाई को चे...