जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- छत्तीसगढ़ के भिलाई में 3 से 8 अक्तूबर तक आयोजित 45वीं सब जूनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए झारखंड की बालक और बालिका टीम की घोषणा कर दी गई है। खिलाड़ियों का चयन 10वीं सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। बालक टीम में मोहम्मद समीर अंसारी, बलराज सिंह, पवन तिवारी, हिमांशु कुमार, विशाल राज, मयंक यादव, तन्द्रा मोहित, अनुराग ठाकुर, आयुष पांडेय और फरीद खान शामिल हैं। फरीद कप्तान और आयुष उपकप्तान होंगे। केएस राव कोच और के श्रीनिवास राव मैनेजर हैं। बालिका टीम में रानी कुमारी, दीपा रानी महतो, आरुषि सोना, अंजनी कुमारी, रिंकी कुमारी पंडित, मुस्कान यादव, इच्छा कुमारी, खुशवंत कौर, हर्षिता कुमारी और अंकिता कुमारी शामिल हैं। अंकिता कप्तान और हर्षिता उपकप्तान होंगी। सोनम मिश्रा कोच, वाई शांति ज्यो...