सब-जूनियर कुराश नेशनल प्रतियोगिता में मानवी और वेदिका ने जीते पदक
मुरादाबाद, सितम्बर 7 -- 10वीं सब-जूनियर कुराश नेशनल प्रतियोगिता में राघव एकेडमी की बेटियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। लुधियाना में आयोजित 10वीं सब-जूनियर कुराश नेशनल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करते हुए मानवी और वेदिका ने पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता की 28 किलोग्राम भार वर्ग में राघव एकेडमी की मानवी सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश और मुरादाबाद का नाम रोशन किया। वहीं -24 किलोग्राम भार वर्ग में वेदिका चौहान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। कोच भास्कर राघव ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.