नई दिल्ली, जून 5 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अपना पहला प्रदर्शन आज नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर करेगी। पार्टी ने प्रदर्शन के लिए 'क्या करें' और 'क्या नहीं करें' की लिस्ट जारी की है। इसमें तिरंगा ले जाना, सनस्क्रीन लगाना और सब कुछ रिकॉर्ड करना शामिल है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि वे भारत आ रहे हैं। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रदर्शन की घोषणा की थी और शुरू में युवाओं से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की थी। लेकिन ताजा अपडेट में उन्होंने लोगों से दिल्ली एयरपोर्ट न पहुंचने की अपील की, क्योंकि इससे आम जनता को असुविधा हो सकती है। अभिजीत दीपके ने अपनी ताजा पोस्ट में कहा, '6 जून को सुबह 9 बजे मिलते हैं। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर रहेंगे! समय आ गया है कि इस छोटे-से मजाक को क्रांति में बदल दें। दिल्ली की सड़कों ...