नई दिल्ली, जून 22 -- कॉर्पोरेट जगत में बेहतर पैकेज के लिए नौकरी बदलना बेहद आम बात है। लोग 'ग्रोथ' रुकने का हवाला देकर कई बार अचानक बॉस को इस्तीफा थमा देते हैं। लेकिन जब यही 'प्रोफेशनलिज्म' हमारे खुद के घरों तक पहुंचता है, तो एक धक्का जरूर लगता है। सोशल मीडिया पर ऐसी सी एक घटना सामने आने के बाद जबरदस्त बहस छिड़ गई है। यहां एक शख्स ने बताया कि किस तरह वह सालों से अपनी कामवाली को हर सुविधा मुहैया करा रहा था, हर साल सैलरी बढ़ाने के अलावा बोनस भी देता था। लेकिन अब अचानक उस कुक ने नौकरी छोड़ दी। शख्स का कहना है कि यह उसके लिए किसी झटके से कम नहीं। इसके बाद ही इंटरनेट पर वफादारी की बहस शुरू हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह कहानी अंकित पांडे नाम के एक यूजर ने शेयर की है। अंकित ने बताया कि कैसे उसके परिवार के साथ पिछले 4 सालों से जुड़ी उन...