सब कुछ ओके होने पर ही नियमानुसार कोचिंग संचालन की मिलेगी अनुमति
उरई, जून 29 -- उरई। संवाददाता विद्यार्थियों की सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा कोचिंग संस्थानों में आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई के बाद अब उरई विकास प्राधिकरण ने संस्थानों को नियमानुसार संचालन के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की है। बच्चों की सुरक्षा के साथ सभी मानक पूरे होने और जांच के बाद ही संचालकों को अब कोचिंग सेंटर चलाने की अनुमति मिलेगी।सचिव उरई विकास प्राधिकरण परमानंद यादव ने बताया कि इस संबंध में विकास प्राधिकरण कार्यालय में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जहां सीज किए गए कोचिंग संस्थानों के संचालक एवं भवन स्वामी आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत कर अपनी कमियों का निराकरण करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- लखनऊ हादसे के बाद जिले की 250 से अधिक कोचिंग पर शिकंजे की तैय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.