हजारीबाग, मार्च 2 -- बरही प्रतिनिधि। सोमवार को शतचंडी महायज्ञ सह बरही महोत्सव का 16वीं वर्षगांठ महायज्ञ के पूर्णाहुति और भंडारा के साथ संपन्न हो गया। आचार्य पंडितों ने जगत जननी माता के जयकारे के साथ सभी लोगों के सुखी होने, सभी के निरोगी होने और सबों के कल्याण की कामना की। फाल्गुन पंचमी से फाल्गुन पूर्णिमा तक शतचंडी महायज्ञ और बरही महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवती देवी की पूजा अर्चना की। यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया। नौ दिवसीय मेला में महिलाओं ने घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीददारी की वहीं बच्चों ने विभिन्न तरह के झुलों में झुलकर आनंद लिया। महायज्ञ स्थल पर राज आर्यन का भक्ति गीतों का कार्यक्रम का आयोजन बरही प्रतिनिधि। समारोह के समापन की पूर्व संध्या महायज्ञ स्थल पर मां भगवती सेवा संस्थान के तत्वाधान में भक्ति गीतो...