बलिया, अप्रैल 22 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य सड़क पर खड़ी पिकअप को हटाने की बात को लेकर मंगलवार को चार लोगों ने बैरिया थाने के एसआई के साथ मारपीट की। सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य कई धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर चालान कर दिया।बैरिया थाने के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पासवान सुरेमनपुर से थाने पर जा रहे थे। स्थानीय बाजार से गुजरते समय उनकी नजर सड़क पर गलत दिशा में खड़ी पिकअप पर पड़ी। इसके बाद वह वहां पर पहुंचकर पिकअप को गलत दिशा में खड़ा होने से लग रहे जाम के बारे में कहते हुए गाड़ी हटाने को कहा। यह भी पढ़ें- दूल्हे ने साथियों संग मिलकर डीजे कर्मियों को पीटा इसी बात को लेकर पिकअप लेकर पहुंचे चार लोगों से एसआई की कहासुनी होने लगी। आरोप है कि चारों ने सब इंस्पेक्टर पर हमला कर घायल...