फरीदाबाद, जून 17 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बीपीटीपी थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। साइबर संबंधी मामले को रफा-दफा करने के लिए आरोपी ने रिश्वत ली थी। यह भी पढ़ें- सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते दबोचा साइबर अपराध की शिकायत दिल्ली के संगम विहार निवासी एक युवक के खिलाफ बीपीटीपी थाने में साइबर अपराध से जुड़ी शिकायत दर्ज हुई थी। इस मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर जोगिंद्र के पास थी। शिकायत में युवक पर क्रेडिट कार्ड भुगतान से जुड़े करीब 1.80 लाख रुपये के लेनदेन में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पी...