गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में एक सवाल को लेकर बेवजह विवाद किया जा रहा है। हालांकि सवाल लिखने का तरीका गलत था। अब उसकी व्याख्या गलत हो रही है। यह सवाल ऐसे अधिकारियों ने तैयार किया जो आज भी विपक्षी दलों की मानसिकता से प्रभावित है।कैबिनेट मंत्री सोमवार को गोरखपुर में रहे। वह महाराजगंज में होने वाली सभा को संबोधित करने जा रहे थे‌ । इस दौरान उन्होंने गोरखपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी 62 सीटों पर तैयारी कर रही है। इसमें ज्यादातर सीटे पूर्वी व मध्य यूपी के जिले की हैं। उन्होंने कहा कि कुछ सीटों पर सहयोगी पार्टियों के साथ फ्रेंडली फाइट भी होगी। कह...