फरीदाबाद, दिसम्बर 6 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता । राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा धौज थाने के सब-इंस्पेक्टर को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथाें गिरफ्तार किए जाने के अब धौज थाना एसएचओ को एसएचओ पद से हटाकर पुलिस लाइन में तबादला कर दिया गया है। यहां अब इंस्पेक्टर दर्पण कुमार को एसएचओ लगाया गया है। धौज थाना एसएचओ रहे नरेश कुमार अब पुलिस लाइन में अपनी सेवाएं देंगे। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा सब-इंस्पेक्टर को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार होने के बाद पीड़ित ने थाना एसएचओ पर भी इस मामले में 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। उधर, ब्यूरो की टीम ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर सुमित को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता ...