सब इंस्पेक्टर का बेटा चला रहा था मर्सिडीज, दिल्ली हादसे में खुलासा
नई दिल्ली, अगस्त 8 -- दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह दो कारों की भिड़ंत के दौरान 70 साल की महिला की मौत हो गई। महिला इन कारों के बीच में फंस गई थी। शुरुआती जांच के मुताबिक, मामुरपुर इलाके में हिमालयाज अपार्टमेंट के सामने सुबह आठ बजे मर्सिडीज और मारुति वैगन-आर के बीच भिड़ंत हुई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि वैगन-आर पीछे की तरफ उछल गई और पास में खड़े एक थ्री व्हीलर गाड़ी से जा टकराई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय मामुरपुर निवासी उर्मिला मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने कहा, वह दोनों वाहनों के बीच फंस गईं और गंभीर रूप से घायल होने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक घटन के दौरान मर्सिडीज एक लड़का चला रहा था। उसकी पहचान शुभम के तौर पर हुई है। वह हरियाणा के सब इंस्पेक्टर का बेटा बताया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.