सब्सिडी के साथ धान के बीज उपलब्ध
गंगापार, मई 25 -- बारा क्षेत्र के राजकीय बीज भंडार बुन्दावा जसरा पर समय से धान बीज आ गया है। किसान समय से खरीद कर अपना बीज का प्रबंध करें। बीज गोदाम प्रभारी कमाल अहमद ने बताया कि शासन द्वारा किसानों के लिए एमटीयू 7029, शाम्भा एसबी1, नरेन्द्र 2065 और हरी खाद के लिए ढेंचा का बीज भी उपलब्ध है। बताया कि धान की खरीद पर शासन द्वारा सब्सिडी भी दी जा रही है। क्रय केंद्र प्रभारी ने सरकारी बीज गोदाम से प्रमाणित बीज ही खरीदने की अपील किसानों से किया है और बिचौलियों से दूर रहने की भी अपील किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.