सब्सिडी के लिए अब नहीं करना होगा खाते में रकम आने का इंतजार
कन्नौज, अगस्त 21 -- कन्नौज। कृषि रसायन और कीटनाशक खरीदने वाले किसानों को अब सब्सिडी के लिए बैंक खाते में राशि आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कृषि विभाग ने राजकीय कृषि रक्षा इकाइयों पर अनुदान देने की व्यवस्था में बदलाव किया है। अब किसान जब कृषि रसायन खरीदेगा, उसी समय कुल कीमत में से निर्धारित अनुदान की राशि काट दी जाएगी। यानी सब्सिडी सीधे किसान को रियायती कीमत के रूप में मिलेगी, जबकि उसके बैंक खाते में अलग से कोई राशि नहीं आएगी। जिले के सभी आठ ब्लाकों में संचालित राजकीय कृषि रक्षा इकाइयों पर यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। पहले किसान को कीटनाशक या कृषि रसायन खरीदते समय पूरी कीमत चुकानी पड़ती थी। इसके बाद विभागीय प्रक्रिया और सत्यापन पूरा होने पर अनुदान की राशि किसान के बैंक खाते में भेजी जाती थी। अब इस प्रक्रिया को खत्म करते हुए खरीद के समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.