सब्बलपुर में सरकारी भूमि से हटा अतिक्रमण
गाजीपुर, जुलाई 20 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सब्बलपुर गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर वर्षों से किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई तहसीलदार रामनारायण वर्मा के नेतृत्व में हुई, जिसमें पांच थानों की पुलिस बल, राजस्व विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम मौजूद रही। तहसीलदार ने बताया कि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। गांव की बचिया देवी की शिकायत पर हुई जांच में प्यारे गोड, काशी गोड सहित अन्य लोगों द्वारा पीडब्ल्यूडी की भूमि पर ईंट की कच्ची दीवार और टीनशेड बनाकर कब्जा किए जाने की पुष्टि हुई थी। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: भीटा की जमीन से हटवाया गया अतिक्रमण अतिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.