सब्बर से हमला कर किया पिता-भाभी की हत्या का प्रयास
कौशाम्बी, जून 24 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कजियाना कड़ा गांव में सोमवार रात पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने सब्बर से हमला कर अपने पिता व भाभी की हत्या का प्रयास किया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कजियाना कड़ा निवासी धनी पुत्र स्व. छोटू ने बताया कि सोमवार की रात वह अपने घर पर सो रहा था। तभी बेटा हरिश्चंद्र आया और पारिवारिक बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने सब्बर से हमला कर दिया। इससे पीड़ित खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। बचाने के लिए उसकी बहू राज बेटी पत्नी कामता प्रसाद आई तो हमलावर ने उसे भी प्राणघातक हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों व अन्य परिवारीजनों ने बीच-बचाव कर किसी तरह ससुर-बहू की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.