समस्तीपुर, मार्च 14 -- पूसा । सूबे के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि किसानो का फसल उत्पादक के साथ उद्यमी बनना समय की मांग है। इसमें आधुनिक वैज्ञानिक तकनीको का उपयोग व समूह बनाकर कार्य करने से लाभकारी कृषि व टिकाउ खेती को बल मिलेगा। जिससे वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना साकार होगा। वे शुक्रवार को डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि, पूसा के खेल मैदान में आयोजित 3 दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेले के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। विकसित कृषि-उन्नत भारत विषय पर आयोजित किसान मेले में उन्होंने कहा कि बिहार का मखाना, जदालु आम, लीची, कतरनी चावल अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर बिहार की पहचान बना रहा है। मखाना उत्पादन में बिहार सबसे अधिक हिस्सेदारी वाला राज्य है। तो मक्का व सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में बिहार अग्रणी राज्यों में शुमार है। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.