बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- लहेरी थाना क्षेत्र में नकद व जेवर समेत 11 लाख की हुई थी लूट पुलिस का दावा-लूटकांड में शामिल थे 7 बदमाश बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी-मामू भगीना कोल्ड स्टोरेज के पास चार दिसंबर को तड़के चार बजे बाजार समिति के सब्जी व्यवसायी से नकद व जेवर समेत 11 लाख की संपत्ति लूटी गयी थी। जमालीचक गांव निवासी व मगध कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले अरविंद चौधरी का अपहरण कर बदमाशों ने लूटपाट की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करने का दावा किया है। हालांकि, सात में से सिर्फ एक बदमाश पकड़ा गया है। लूटी गयी संपत्ति के स्थान पर सिर्फ कुछ कागज बरामद किये गये हैं। सदर डीएसपी नुरुल हक ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि तकनीक के आधार पर छानबीन की गयी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गये। इसके बाद घटना में इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.