मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- सरैया (मुजफ्फरपुर), हिन्दुस्तान संवाददाता। वैशाली जिले के बेलसर थाने की साइन पंचायत के बरौना निवासी रामबाबू राय (45) की गला रेतकर हत्या कर दी। शव को सरैया थाने के राजारामपुर गांव के समीप बाया नदी किनारे फेंक दिया। रामबाबू सब्जी व्यवसायी थे। शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामबाबू राय बुधवार तड़के करीब तीन बजे घर से निकले थे। काफी देर तक नहीं लौटने पर खोजबीन की शुरू की गई। इसी दौरान बाया नदी किनारे शव मिलने की सूचना मिली। भागे-भागे वहां पहुंचे तो शव देखकर दंग रहे गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामबाबू रोजाना विभिन्न जगहों पर सब्जी की खरीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.