गंगापार, मार्च 21 -- सब्जी विक्रेता से सब्जी लेने को लेकर एक युवक से विवाद हो गया। विक्रेता ने अपने परिवार के साथ क्रेता को जमकर पीट दिया। भुक्तभोगी की तहरीर पर सब्जी बिक्रेता बाबू लाल सहित कई के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। समहन गांव के राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि गांव का बाबूलाल ठेलिया पर सब्जी बेचता है। उनका बेटा जय प्रकाश सब्जी लेने गया तो बाबूलाल ने बकाए की बात करते हुए उससे उलझ गया, गाली गलौज देते हुए भिड़ गया। सब्जी बिक्रेता के बेटे सत्य प्रकाश, सत्य नारायण व सत्येदव पहुंच बेटे को जमकर पीट दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...